देश में शहरों के अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकास करवाने के लिए केंद्र सरकार ने कई शहरों का चयन किया था। 15वें फाइनेंस कमीशन में न्यू सिटीज इनिशिएटिव्ज योजना अमल में ली जा रही है। अम्बाजी में हर वर्ष बढ़ रही भक्तों की संख्या को देखते हुए करीब 2 हजार करोड़ के विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इसमें अम्बाजी के मुख्य मंदिर, गब्बर, 51 शक्तिपीठ व रेलवे स्टेशन के साथ ही अम्बाजी शहर में सीवरेज व पानी की व्यवस्था के कार्य आगामी कुछ समय में शुरू किए जाएंगे।