राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान हो चुका है, अब चुनाव परिणाम का इंतजार है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा अब 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान खुलेगा। इधर, मतदान के बाद से ही चहुंओर प्रत्याशियों की जीत-हार की चर्चा जोरों पर है। सियासी दल भी वोटों के गुणा-भाग में जुटे हुए हैं।