अब तक तीन राष्ट्रपति आ चुके हैं संस्थान
यह पहली बार नहीं है कि आबूरोड व माउंट आबू स्थित संस्थान के मुयालय पर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने देश के कोई राष्ट्रपति आए हो। इससे पूर्व भी तीन बार देश के राष्ट्रपति संस्थान में पहुंच चुके हैं। ब्रह्माकुमारी संस्थान के जन सपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि इससे पूर्व 1984 में राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह, 1987 में आर. वेंकेटरमण व 2006 में एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान के आबूरोड व माउंट आबू स्थित केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं। इससे पूर्व गत सितबर माह में हुए संस्थान के अंतरराष्ट्रीय समेलन में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू मुय अतिथि के रूप में मौजूद रहे थे।