लोढा बोले, जालोर मेडिकल कॉलेज के लिए केन्द्र के 198 करोड़ रुपए तो दिलवाओ
सिरोही में मेडिकल कॉलेज खोलने में भाजपा के दावे पर समारोह के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम सलाहकार, विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव में सिरोही के सरजावाव गेट पर हजारों लोगों के सामाने मैंने सिरोही की जनता से मेडिकल कौलेज खुलवाने का वादा किया था, वह सपना आज पूरा हो गया है। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा के लोग प्रचार कर रहे हैं कि मेडिकल कॉलेज भाजपा ने दिया हैं और पीएम मोदी की उपलिब्ध है, इसके जवाब में विधायक ने कहा कि प्रचार करना चाहिए, प्रचार पर कोई रोक नहीं है, लेकिन यह सबको पता हैं कि यह काम कौन कर सकता है और अगर बीजेपी ने किया हैं तो जालोर का मेडिकल कॉलेज स्टेट फंड से स्वीकृत हुआ है। उसकी 330 करोड़ रुपए की पूरी राशि सीएम अशोक गहलोत दे रहे है। जालोर मेडिकल कॉलेज के लिए केन्द्र के 198 करोड़ रुपए तो दिलवाओ। अगर भाजपा वालों को पता चल जाता कि सिरोही में मेडिकल कॉलेज आने वाला है तो किसी भी हालत में सिरोही में बनने नहीं देते है। मैंने उनको पता भी नहीं चलने दिया।