सिरोही. कृष्णगंज के आमली चौराहा पर बड़ा गड्ढ़ा आमजन व वाहन चालकोन्के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नालियों के पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आसपास का पानी भी यहां जमा हो जाता है। इससे आमजन व वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, हादसे का भी खतरा बना रहता है। कृष्णगंज से सनपुर, आमली, आमलारी, सियाकरा, पोसितरा समेत अन्य गांवों में जाने वाला मुख्य मार्ग होने से दिनभर वाहनों व आमजन की आवाजाही रहती है। थोड़ी सी बारिश होते ही इस बड़े से गड्ढ़े में पानी भर जाता है। ऐसे में कई दिनों तक यह पानी भरा रहता है। पानी भरा रहने से कीचड़ व गंदगी का आलम बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।