कारसेवकों व टॉपर्स को किया सम्मानित
कार्यक्रम सहसंयोजक जय श्री रावल ने बताया कि 1990 में कार सेवा में गए कारसेवक मांगू भाई रावल, आनंद मिश्रा, दलपत माली आदि का सम्मान किया। साथ ही दसवीं, बारहवीं में टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राहुल जोशी ने किया और कार्यक्रम में ज्यूरी के रूप में राजेश बारबर, रितेश परिहार, भारती सिंह, हेमलता आदि मौजूद रहे। कार्यकम में आरएसएस के कैलाश जोशी, एबीवीपी जिला विस्तारक दिनेश जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, सिरोही प्रधान हसमुख मेघवाल आदि मौजूद रहे।