
17 दिन के माउंट आबू प्रवास के बाद राज्यपाल हुए जयपुर के लिए रवाना
आबूरोड. प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार के साथ माउंट आबू में 17 दिन ग्रीष्मकालीन प्रवास के बाद बुधवार को जयपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में स्पेशल कोच को ट्रेन से जोड़कर रवानगी दी गई।
राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम में 30 जून तक के माउंट आबू प्रवास में हुए बदलाव के बाद बुधवार सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र परिवार के साथ आबूरोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। दोपहर सवा बारह बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल के काफिले के पहुंचने पर पूरी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। मालगोदाम में बनाए गए सेफ हाउस में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल, एसपी धर्मेंद्रसिंह ने अगवानी की। जिला प्रमुख कलराज मिश्र ने राज्यपाल से मुलाकात कर जिले के मुद्दों से अवगत करवाया। इसके बाद सैलून कोच में राज्यपाल के पहुंचने के बाद कोच को रवाना किया गया। साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस से कोच के अटैच होने के बाद दोपहर करीब 1.18 बजे ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार, पुलिस उप अधीक्षक योगेशकुमार शर्मा, पारसराम चौधरी, उपखंड अधिकारी अरविंद शर्मा, रेलवे के एडीआरएम समेत अधिकारी व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
आबूरोड. प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत गिरवर क्लस्तर के गिरवर, चनार, चंडेला व बहादुरपुरा पंचायतों का फॉलो अप शिविर गिरवर राजीव गांधी सेवा केंद्र में उपखंड अधिकारी अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला प्रमुख अर्जुनराज पुरोहित ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी व उनका मौके पर ही निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रमुख ने शिविर में ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए। साथ ही अन्य विभागों के लाभान्वितों को स्वीकृति आदेश दिए। जिला प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रमुख शर्मिली देवी, उपसरपंच सोमाराम, तहसीलदार दिनेशकुमार साहू, नायब तहसीलदार कालूराम बामणिया, जलदाय विभाग के एईएन हेमंत गोयल, ग्राम विकास अधिकारी भेकाराम परमार, अम्बाराम रेबारी, ऋषि सैनी, गोपीरमण अग्रवाल, भू अभिलेख निरीक्षक सुरेश लखारा, डिस्कॉम, आयुर्वेद व चिकित्सा विभाग के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे।
Published on:
09 Jun 2022 12:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
