भरत कुमार प्रजापत
राजकीय विद्यालय में पढऩे वाले विद्यार्थियों का प्रारंभिक स्तर मजबूत करने, बच्चों को खेल और गतिविधि आधारित सीखने के साथ भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए राजकीय विद्यालयों में पहली से पांचवीं तक पढऩे वाले सभी विद्यार्थियों को कला किट वितरण किए जाएंगे। जिलेभर के 76 हजार 763 विद्यार्थी इससे लाभांवित होंगे। कला किट में स्क्रेप बुक, स्केच बुक, कलरिंग बुक, क्रेयोन्स, पेन्सिल कलर, पेन्सिल, शॉर्पनर, रबड़, स्टेन्सिल शामिल है। इसके लिए कक्षा 1 से 5 में अध्ययन करने वाले बालक-बालिकाओं के नामांकन के आधार पर प्रति बालक-बालिकाओं 100 रुपए स्वीकृत किए हैं।