rajasthan police actionसिरोही/ स्वरूपगंज। दवाइयों के कच्चे माल की सप्लाई में धोखाधड़ी के मामले में जम्मू कश्मीर से फरार आरोपी को शनिवार को स्वरूपगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देहरादून निवासी आरोपी मुकेश अग्रवाल धोखाधड़ी के मामले में 10 साल से फरार चल रहा था, जिसे सरुपगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जम्मू की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। आरोपी की जम्मू क्राइम ब्रांच टीम 10 साल से तलाश कर रही थी।