14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर : सम्मेलन के प्रथम दिन छात्रवृत्ति, पदोन्नति में आरक्षण, आरटीइ पर मंथन

पिण्डवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर : सम्मेलन  के प्रथम दिन छात्रवृत्ति, पदोन्नति में आरक्षण, आरटीइ पर मंथन

sirohi

पिण्डवाड़ा. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में शुरू हुआ। विधायक समाराम गरासिया, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज डांगी का आतिथ्य रहा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बालाराम गरासिया, पिण्डवाड़ा प्रधान टीपूदेवी गरासिया, शिवगंज प्रधान जीवाराम आर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाराम गरासिया, आरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष मोहनलाल डांगी, सरगरा समाज प्रदेशाध्यक्ष गोपालदान, प्रदेश उपाध्यक्ष कपूराराम चोटिला, प्रदेश संयुक्त मंत्री विजय प्रजापत, जिला संयोजक मनोहरलाल दहिया, जिलाध्यक्ष आसूराम लूनिया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
मनोज नालिया ने पुरानी पेंशन लागू करने, मंछाराम मडिया ने छात्रवृत्ति, किशोर कुमार माली ने पदोन्नति में आरक्षण, रमेश कुमार बुनकर ने आरटीइ, रमेशलाल मेघवाल ने शिक्षा, समाज व संगठन में शिक्षकों की भूमिका पर वार्ता प्रस्तुत की। इसके बाद में शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा से संबंधित पन्द्रह सूत्री मांग पत्र तैयार किया गया। कार्यक्रम में नारायण चौधरी, तोलाराम फाचरिया, देवाराम मीणा, छगनलाल कुण्डला, चुन्नीलाल कडेला, लखमाराम, भंवर परमार आदि मौजूद थे। सम्मेलन में सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान किया। राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षक मुकेश बामणिया का बहुमान किया गया।