12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sirohi News : रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ आज, सिरोही में सीएम भजनलाल राजस्थान की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के तोहफे

Sirohi News : अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान सरकार आज यानि 22 जनवरी को किसान, महिला और मजदूरों को 1590 करोड़ रुपए की सौगात देगी। जानिए किसे मिलेगा यह तोहफा?

less than 1 minute read
Google source verification
CM Bhajanlal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

Sirohi News : अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य सरकार प्रदेशवासियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) की सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सिरोही में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी (खाते में सीधे रुपए ट्रांसफर) करेंगे।

ग्राम उत्थान शिविरों का भी होगा शुभारंभ

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को पांचवीं किस्त की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसके साथ ही ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के तहत 9 फरवरी तक आयोजित होने वाले ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री भजनलाल करेंगे।

इनको मिलेंगे तोहफे

इसी क्रम में मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना, निर्माण श्रमिकों एवं किसानों को कृषि आदान अनुदान सहायता की राशि भी डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl