रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सुबह व संध्या पर मंदिरों व घरों में दीये जलाकर खुशी मनाई। सिरोही के स्वामिनारायण मंदिर में 5100 दीये जलाकर मंदिर को रोशन किया गया। मंदिर के स्वयंसेवक हीराभाई माली ने बताया कि राजेन्द्र, बाबू माली, जीतू प्रजापत, रेाहित, मांगीलाल व भरत सहित अन्य भक्तों ने करीब दो से ढाई घंटे में दीये जलाए। महिला मंडली की ओर से यहां रंगोली सजाई।