खान ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने उद्योगपतियों के इशारों पर देश को गर्त में धकेलने का काम किया है। सिरोही जिला प्रभारी व युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव भरत सराधना ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। हर्षुल अग्रवाल ने रेवदर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के नेतृत्व में क्षेत्र में करवाए गए कार्यों का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता को पार्टी ने सदैव महत्व दिया है। बैठक को पूर्व प्रदेश महासचिव भवानीसिंह भटाणा, जिला परिषद सदस्य मोतीराम कोली, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमपालसिंह देवल, महासचिव भैराराम चौधरी, अजय बंजारा, पिन्टू मेघवाल, पूर्व सरपंच खंगारराम मेघवाल आदि मौजूद थे।