आबूरोड. आबूरोड-अम्बाजी मार्ग पर अम्बाजी के पास स्थित शीतला माता घाटी में एक अनियंत्रित डम्पर ने सामने से आ रही सवारियों से भरी एक गुजरात रोडवेज बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस के पीछे चल रही एक जीप भी बस से टकराकर सड़क के पास में खाई में गिर गई। दुर्घटना में जीप सवार समेत तीन जने घायल हो गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को उपचार के लिए अम्बाजी स्थित अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि बस में सवारियां कम होने से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण करीब डेढ घंटे आवागमन बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। अम्बाजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू करवाया।