पिण्डवाडा(सिराेही). सिराेही जिले में ब्यावर-पिण्डवाड़ा फोरलेन हाइवे पर जाखर गांव के कट के पास एक दिन पहले कार पलटने से हुए हादसे में चूरू के सरदार शहर निवासी मृतक तीनों युवकों के परिजन अस्पताल में अपनों के शव देखकर रो पड़े। परिजनों की आंखों से रूलाई फूट पड़ी। उनको क्या पता कि उनको यह दिन देखना पड़ेगा। सभी युवा अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, इसी बीच यह हादसा हो गया और तीन युवाओं की जिन्दगी चली गई। घायल युवा भी अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रहे हैं। इधर, सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।