इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार, तहसीलदार मादाराम मीणा, पुलिस उप अधीक्षक जेठू सिंह करनोत, थानाधिकारी चंपालाल बारड, एएसआई हजाराम मारू, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश विश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर 108 एम्बुलेंस के चालक गणेश, कसाना, सुरेंद्र सिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे।
समाजसेवी शिवलाल प्रजापत, असलम खान, कैलाश, अदाराम घांची की मदद से पिकअप में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को पिण्डवाड़ा राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है।