घायलों को राहगीर सुमेर सिंह अपने वाहन में जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सिरोही सीओ पारसाराम चौधरी, सिरोही कोतवाली थानाधिकारी सीताराम पंवार, एसआई पूराराम मीणा सहित पुलिसकर्मी ट्रोमा सेन्टर पहुंचे तथा घायलों से जानकारी ली।