RPSC Senior Teacher Recruitment Exam-2022सिरोही. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर सिरोही में प्रथम पारी के लिए 12 व दूसरी पारी के लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी निर्धारित समय से एक घंटे पहले की अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंच गए। समय होते ही प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा के बीच सभी अभ्यर्थियों की जांच कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया।