विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए एक सेल्फी पाइन्ट का निर्माण किया। जिस पर संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने फोटो खींचकर आगामी मतदान प्रक्रिया में भाग लेने एवं जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस सेल्फी पाइन्ट को बनाने में भाविका रावल, विशाखा रावल, निशा सुथार, हिमाद्री, पीयूष, कीर्तन सिंह परमार, तोषित रावल, चिकलिट रावल, भरत राज मीणा, विपुल पुरोहित आदि विद्यार्थियों की भूमिका रही। मतदाता शपथ हस्ताक्षर अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने हस्ताक्षर भी किए।