कल ये होंगे कार्यक्रम
शुक्रवार को नक्की झील में कैवल्या योगशाला की ओर से मेडिटेशन व योगा कैंप, पोलोग्राउंड में सीआरपीएफ द्वारा शस्त्र प्रदर्शन, रस्सा कस्सी, मटका दौड़, मटका फोड़, म्युजिकल चेयर, स्लो साइकलिंग, विलास जानवे ग्रुप की ओर से माईम प्रस्तुति, श्याम घारू द्वारा गरबा म्युजिक, कुतले खां द्वारा लंगा प्रस्तुति आयोजित हुई। अब 31 दिसम्बर को सनेसट प्वांइट पर चंद्रेश बनोधा द्वारा बैंड प्रस्तुति, अरावली रंगमंच पर शहनाज फोगा द्वारा भवाई नृत्य, युफनी रॉक बैंड द्वारा बॉलीवुड नाइट, पालिका की ओर से आतिशबाजी होगी।