इधर, अयोध्या जा रहे ग्रेनाइट की रंगोली से लदे ट्रक का पुराना चैकपोस्ट पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। चैकपोस्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक को माला पहनाकर रवानगी दी। भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल ने बताया कि आबूरोड में तैयार ये रंगोली अयोध्या मंदिर के चौक में लगाई जाएगी। इस दौरान भाजपा के मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, दिनेश सेन, तपेश सेन, तुषार त्रिवेदी समेत भाजपा नेताओं की उपस्थिति में जय श्रीराम के जयकारे के साथ स्वागत किया गया।