8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरेाही-जालोर सड़क मार्ग नेशनल हाइवे बनने की जागी उम्मीद, दोनों जिलों के लोगों का आवागमन होगा सुगम

सिरोही-शिवगंज विधायक की मांग पर केन्द्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 20 Mar 2023, 4:09 PM IST

सिरेाही-जालोर सड़क मार्ग नेशनल हाइवे बनने की जागी उम्मीद, दोनों जिलों के लोगों का आवागमन होगा सुगम

सिरेाही-जालोर सड़क मार्ग नेशनल हाइवे बनने की जागी उम्मीद, दोनों जिलों के लोगों का आवागमन होगा सुगम

Sirehi-Jalore road expected to become National Highwayसिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के दिए निर्देश
सिरोही. सिरोही व जालोर जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है। जालोर जिला मुख्यालय को सिरोही मुख्यालय एवं ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के सलाहकार, विधायक संयम लोढा की मांग पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए है। ऐसे में जिलेवासियों में इसकी उम्मीद जागी है। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो दोनों जिलों के लोगों सहित लाखों यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने 13 फरवरी 2023 को केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर सिरोही से जालोर तक 70 किलोमीटर सडक़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में घोषित कर ब्यावर-पिंडवाड़ा, अहमदाबाद हाइवे से जोड़ने का आग्रह किया था। उन्होंने अवगत कराया था कि जालोर जिला मुख्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने से जालोर मुख्यालय सीधे फोरलेन से जुड़ सकेगा तथा व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा और आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।

विधायक लोढा की मांग पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने विधायक संयम लोढ़ा को भेजे पत्र में बताया है कि वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवाजाही, क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक दृष्टिकोण, पर्यटन तथा राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय के तहत विचाराधीन है। पत्र में बताया गया है कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के महत्व को समझते हुए व उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा प्राथमिकता के आधार पर सिरोही-जालोर सड़क मार्ग को मंत्रालय के नए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है।

फोरलेन बनने से मिलेगी राहत

सिरोही से जालोर तक के 70 किलोमीटर सड़क मार्ग को नेशनल हाइवे घाेषित कर सीधे ब्यावर-पिंडवाडा-अहमदाबाद फोरलेन से जोड़ने से दोनों जिलों के लोगों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही क्षेत्र के व्यापार-व्यवसाय में भी बढोतरी होगी। विधायक लोढ़ा ने बताया कि सिरोही के विकास को लेकर आगामी 70 साल के विजन को लेकर कार्य कर रहे हैं। इसके लिए वे पूरी कार्य योजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य में जुटे हुए है।