भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शिवगंज आए
शिवगंज. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने मंगलवार को सिरोही जिले के दौरे के दौरान शिवगंज में गोशाला के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में सांसद देवजी पटेल, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, शिवगंज चुनाव प्रभारी कमलेश दवे, जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, नगर अध्यक्ष प्रकाश भाटी, चुनाव प्रबंधन समिति प्रभारी वेनाराम प्रजापत सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले तेजराज सोलंकी को दुपट्टा पहना भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। बैठक में पूनिया ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर फीडबैक भी लिया। साथ ही एकजुटता से भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।