महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवनीत कुमार वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के कला संकाय में राजनीति विज्ञान विभाग में डॉ. नवनीत कुमार वर्मा, हिन्दी विभाग में डॉ. संध्या दुबे, डॉ. शची सिंह, लोक प्रशासन विभाग में डॉ. रीना श्रीवास्तव, संस्कृत विभाग में डॉ. रामनारायण शास्त्री, डॉ. मीना जैन, समाजशास्त्र विभाग में डॉ. अनुपमा साहा को प्रोफेसर बनाया गया।
उन्होंने बताया कि इसी तरह विज्ञान संकाय में वनस्पति शास्त्र विभाग में डॉ. रूचि पुरोहित, रसायनशास्त्र विभाग में डॉ. अजय शर्मा, डॉ. हेमलता, डॉ. सीमा वाष्र्णेय, डॉ. जयश्री गुरनानी व प्राणीशास्त्र विभाग में डॉ. ज्ञान विकास मिश्रा प्रोफेसर बनाए गए।