सिरोही. जिलेभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 22 और मरीज मिले हंै। ऐसे में जिले में आंकड़ा अब 1624 पहुंच गया है। अब तक 1367 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका। वर्तमान में 236 मरीजों का उपचार चल रहा है। मंडार थाने में दो कांस्टेबल व एक एएसआई पॉजिटिव मिला है। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सिरोही शहर में 6 , गोयली, शिवगंज, पिण्डवाड़ा, भारजा में 1-1, मंडार में 3, आबूरोड में 8 व मनादर में एक मरीज मिला। रविवार को एक और मरीज की मौत के साथ आंकड़ा 21 पर पहुंच गया है।