19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / Sirohi Foundation Day: 23 अप्रैल को कुमार विश्वास का कविता पाठ, मुफ्त में मिलेगा टिकट

Sirohi Foundation Day: 23 अप्रैल को कुमार विश्वास का कविता पाठ, मुफ्त में मिलेगा टिकट

Sirohi Foundation Day: जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद् सिरोही के तत्वावधान में 21 से 23 अप्रेल तक आयोजित होने वाले सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। महोत्सव के दौरान सभी वर्ग के विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 20 Apr 2023, 2:44 PM IST

photo_6199612226525050335_x.jpg

सिरोही. Sirohi Foundation Day: जिला प्रशासन अपने जिले के नागरिकों को बेहतरीन तोहफा देने जा रहा है। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग एवं नगर परिषद् सिरोही के तत्वावधान में 21 से 23 अप्रेल तक आयोजित होने वाले सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। महोत्सव के दौरान सभी वर्ग के विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 20 अप्रेल सांय 5 बजे तक आवेदन कर सकते है। वर्तमान में सभी प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।

आज सांय 5 बजे तक करा सकते हैं पंजीयन जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सिरोही की जनता में काफी उत्साह है। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जनता के उत्साह को देखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि को 1 दिन और बढाकर गुरुवार सांय 5 बजे तक किया गया है। सिरोही स्थापना महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में जो भी खिलाडी या नागरिक भाग लेना चाहते हैं अरविन्द पेवेलियन सिरोही में अपना पंजीयन करवा सकते हैं या 9929644849/9414151280 इन नम्बरों पर सम्पर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत की 19 जिलों की नई सौगात के बाद अब तहसीलों को तोहफा देने की तैयारी

यह होंगे कार्यक्रम
प्रथम दिन 21 अप्रेल शाम को शहर के शीजाजी मंदिर में पूजा अर्चना से समारोह का आगाज होगा। इसके बाद शाम को 7 बजे दीपदान कार्यक्रम होगा। शाम 7.15 बजे से दहशरा मैदान में सांस्कृतिक संध्या होगी। जिसमें कत्थक नृत्यांगना रेखा ठक्कर प्रस्तुति देगी। इसके अलावा क्लासिकल संगीत, प्रणय कार्यक्रम में सिरोही के इतिहास की जानकारी, बाल कलाकार जस्सू खान, थानू खान व छोटू खान प्रस्तुति देंगे। इसके बाद आतिशबाजी होगी।

दूसरा दिन 22 अप्रेल को प्रात: 8.15 बजे अहिंसा सर्किल से अरविन्द पेवेलियन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रात: 11 बजे कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति, महिलाओं की मेहंदी, मांडणा प्रतियोगिता, हथियारों की प्रदर्शनी, सिरोही इतिहास की प्रदर्शनी, रिल्स वीडियोग्राफी, प्रात: 11.30 बजे से दादी-पोता/पोती दौड़, रस्सा कस्सी महिला वर्ग, म्यूजिकल चेयर रेस, मटका दौड प्रतियोगिता का आयोजन अरविन्द पेवेलियन में किया जाएगा। शाम को 7 बजे दशहरा मैदान में सांस्कतिक संध्या, स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुति, डेजर्ट सिम्फनी, प्रणय, डांस, स्वागत राठौड़ की ओर से वॉलीवुड संगीत की प्रस्तुति। इससे पहले प्रात: लव कुश वाटिका में नेचर वॉक, 12 बजे से बालक/बालिकाओं की चित्रकला, बोरा दौड़, मैजिक शो, फैंसी ड्रेस, बेलून फाइटिंग, म्यूजिकल चेयर रेस, पेंटिंग एवं स्केच प्रतियोगिताएं होगी।

यह भी पढ़ें : मेगा हाइवे पर ट्रेलर मेटाडोर की टक्कर, एक की मौत तीन घायल

तीसरे दिन 23 अप्रेल को प्रात: 7 बजे से पुरूष/महिला वर्ग की 5 किलोमीटर रन फोर सिरोही दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन (सर्किट हाउस - रामपुरा - अरविन्द पेवेलियन) किया जाएगा। इसी दिन प्रात: 9 बजे स्कीपर डांस, गैर नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुति, कठपुतली प्रदर्शन। इसके बाद पुरूष वर्ग की रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर, साफा प्रतियोगिता, दादा-पोता दौड का आयोजन किया जाएगा। प्रात: 10.30 बजे साफा प्रतियोगिता और शाम को 6 बजे दशहरा मैदान में मिस्टर एण्ड मिसेज प्रतियोगिता, बेस्ट कपल प्रतियोगिता एवं रात्री 8 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य कवि प्रस्तुति देंगे। इसके बाद आतिशबाजी से समापन होगा।


सिरोही स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर
सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। तीन दिन तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर टैंट, बैठक व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां चल रही है। इस महोत्सव को भव्यता पूर्वक मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। आयोजन स्थल शहर के दशहरा मैदान, पेवेलियन मैदान, लवकुश वाटिका एवं अन्य स्थलों पर तैयारियां चल रही है। इस महोत्सव की जन जागृति के लिए शहर एवं पंचायत समिति स्तर पर होर्डिंग्स लगाए जा चुके है। निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए जा रहे है। इस महोत्सव को आमजन की सहभागिता के साथ मनाया जाएगा।