8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल की हत्या के मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तार

सरूपगंज के लौटाना गांव में कांस्टेबल की हत्या का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 11 Mar 2024, 11:19 PM IST

कांस्टेबल की हत्या के मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तार

कांस्टेबल की हत्या के मामले में चार और गिरफ्तार, अब तक सात गिरफ्तार

सरूपगंज (सिरोही). स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के लौटाना गांव के सरतानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले के दौरान बदमाशों की ओर से डयूटी पर तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस टीमों ने सोमवार को चार आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना प्रभारी कमलसिंह ने बताया कि लोटाना गांव में मेले के दौरान शुक्रवार की रात को कांस्टेबल निरंजन सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने कांस्टेबल की हत्या के मामले में 12 जनों के खिलाफ नामदज सहित कुल 13 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य के भी हत्या में शामिल होने पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

इन चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांस्टेबल की हत्या के आरोप में पुलिस ने शैलेष उर्फ चेलाराम पुत्र केसाराम निवासी साबेला, लक्ष्मण पुत्र शेराराम गरासिया निवासी रामपुरा, दिनेश पुत्र वागाराम गरासिया निवासी घरट, छगन उर्फ प्रवीण गरासिया पुत्र पाबूराम गरासिया निवासी रामपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस तीन आरोपियों को दो दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जिनको पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें अब भी शेष आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं।