प्रशिक्षण का समापन
सिरोही.राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में मेन्टोर टीचर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय शिविर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इसमें सीबीईओ भबूतमल मेघवाल, एसीबीईओ आनंदराज आर्य, प्रधानाचार्य हीरा खत्री का आथित्य रहा। समापन समारोह में आरपी सुनील गुप्ता, केआरपी शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग से निशा पुरोहित, अंजलि बाफना, मंजुला खत्री, उत्तमसिंह मौजूद थे। सह शिविर प्रभारी गोपालसिंह राव, पूजा पेमावत, नारायणसिंह देवड़ा, सुरेन्द्रसिंह, दलपतसिंह, संतोष कंवर, भारती डाबी, अलका कोटेसा ने अनुभव साझा किए।