जिला मुख्यालय के जेल चौराहा पर भी नगर परिषद की ओर से रैन बसेरा बना हुआ है। यहां पर महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग रुकने की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में मौजूद रमेश ङ्क्षसह ने बताया कि इस बार रैन बसेरों में अच्छी सुविधा है। यहां पर महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। यहां पर प्रतिदिन 25 से 30 पुरुष व 5 से 6 महिलाएं रैन बसेरे में सोने के लिए आते है। यहां भी हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध है। यहां रुकने वाले लोगों को गर्म पानी के लिए गीजर, देखने के लिए टीवी, साफ-सुथरे बिस्तर, वाईफाई, आरओ का पानी, नियमित सफाई, प्राथमिक चिकित्सा किट, सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर, 24 घंटे सुरक्षा प्रहरी व केयर टेकर, टीवी समेत अन्य विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यह रैन बसेरा भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। रमेश ङ्क्षसह ने बताया कि यहां पर तीन जनों का स्टॉफ लगा हुआ है, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करते है।