17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य में अराजकता का वातावरण- गहलोत, राज्यसभा सांसद का किया स्वागत

सिरोही. राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने राज्य की कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के शासन एवं नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश का आमजन निराश है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 7 Nov 2020, 8:59 PM IST

राज्य में अराजकता का वातावरण- गहलोत, राज्यसभा सांसद का किया स्वागत

sirohi

सिरोही.राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने राज्य की कांग्रेस सरकार के 2 वर्ष के शासन एवं नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश का आमजन निराश है। राज्य में अपराधियों में भय नहीं है। अराजकता का वातावरण बन गया है। उन्होंने हाल ही नगर निकाय चुनाव में शहरों को टुकड़ों में विभक्त करने और इसी प्रकार परिसीमन के सहारे पंचायती राज चुनाव में उतरने की तैयारी को साख बचाने का हथकंडा बताया।
राज्यसभा सांसद शनिवार को जोधपुर से अंबाजी जाते समय सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्प प्रवास के बीच एक होटल पर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, मीडिया संयोजक चिराग रावल व कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। समाजसेवी रघुभाई माली ने भी सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, महिला मोर्चा जोधपुर शहर अध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पिण्डवाड़ा.राज्य सभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत का विधायक समाराम गरासिया, भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर यति, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक मेवाड़ा की अगुवाई में स्वागत किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक हिम्मत पुरोहित, ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष लीलाराम, जितेन्द्र प्रजापत, महामंत्री तिलोक प्रजापत, कालूराम सैन, अर्जुन पुरोहित, उपाध्यक्ष रणछोड़ रावल, माधुराम देवासी, कैलाश रावल, कुपाराम, जगदीश प्रजापत, रतन गरासिया, अर्जुन गरासिया, नारायण प्रजापत आदि मौजूद थे।