28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारीगर ने मजदूरी के रुपए मांगे तो कांस्टेबल ने दी धमकी, बोला- गाड़ी चढ़ा दूंगा, ऑडियो हुआ वायरल

एक कारीगर को मकान निर्माण की मजदूरी की बकाया राशि मांगने पर पुलिस कांस्टेबल ने ऊपर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दे डाली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 21 May 2018, 9:34 PM IST

Audio viral

सिरोही। एक कारीगर को मकान निर्माण की मजदूरी की बकाया राशि मांगने पर पुलिस कांस्टेबल ने ऊपर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दे डाली। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ है। कांस्टेबल गणपत खिलेरी मूलत: जालोर जिले के पुर का निवासी बताया जा रहा है और सिरोही पुलिस लाइन में कार्यरत है। हालांकि, हाल में पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी तबादला सूची में उसे मंडार पुलिस थाने में स्थानान्तरित किया गया है, लेकिन फिलहाल उसने वहां ज्वॉइन नहीं किया है।

दरअसल, मकान बनाने के कारीगर नरसीराम ने कांस्टेबल गणपत खिलेरी के यहां मकान निर्माण का कार्य किया था। जिसको लेकर मजदूरी के रुपए बकाया चल रहे थे। ऐसे में कारीगर ने कांस्टेबल को फोन लगाकर रुपए देने की मांग की तो उसने धमकाना शुरू कर दिया।

पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:
कांस्टेबल: नरसी..मैं तेरी ऐसी-तैसी कर दूंगा...काम आधा-अधूरा छोड़ दिया...कहीं रास्ते में नजर आ गया तो ऊपर गाड़ी चढ़ा दूंगा..करवा देना मुकदमा जा...
नरसीराम: साहब...मेरी बात सुनो तो सही...

कांस्टेबल: गाली बोलते हुए...आधी रात में तेरे मांगने पर रुपए दिए...तूने आधा-अधूरा काम कैसे छोड़ दिया...
नरसीराम: बा..बात नहीं कह रहा...

कांस्टेबल: तू लोगों को घूम-घूम कर कैसे कह रहा है कि मैं रुपए मांग रहा हूं...
नरसीराम: मेरी बात सुनो..परसो मैं यहां आया था...। इसके साथ ही लम्बी बातचीत का यह ऑडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इनका कहना है...
फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। वायरल ऑडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, सिरोही

उसे निर्माण कार्य को लेकर एडवांस में रुपए दिए थे। अब उसका जो भी बकाया था, वो हिसाब कर भुगतान कर दिया है। उसके साथ राजीनामा भी हो गया है।
-गणपत खिलेरी, कांस्टेबल