19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / सिक्सपैक मारवाड़ी मां के रुप में विख्यात है सिरोही की गायत्री, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

सिक्सपैक मारवाड़ी मां के रुप में विख्यात है सिरोही की गायत्री, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

दो बच्चों की मां गायत्री ने 35 साल की उम्र में फिटनेस के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 25 Feb 2023, 4:22 PM IST

सिक्सपैक मारवाड़ी मां के रुप में विख्यात है सिरोही की गायत्री, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

सिक्सपैक मारवाड़ी मां के रुप में विख्यात है सिरोही की गायत्री, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

सिरोही. शहर निवासी एक गृहणी उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल है, जो महिलाएं शादी के बाद घर के काम में उलझ कर अपने शरीर और सेहत के प्रति लापरवाह हो जाती है और एक उम्र तक आने के बाद कई बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। सिरोही निवासी गृहणी गायत्री शर्मा महिलाओं के लिए एक फिटनेस आइकन है। दो बच्चों की मां गायत्री अपने बच्चे और घर को संभालने के साथ ही नियमित रूप से जिम में एक्सरसाइज करती है और अब तक उसने फिटनेस के क्षेत्र में कई प्रतियोगिताएं जीतकर एक मुकाम हासिल किया है। आज गायत्री को लोग सिक्सपैक मारवाडी मां के रूप में पहचानते हैं। गायत्री बताती है कि फिटनेस प्रति उनकी रुचि उनके पति को देखकर हुई। वर्तमान में गायत्री एक फिटनेस सेन्टर संचालित भी करती है, जिसमें स्वयं एक्सरसाइज करने के साथ ही महिलाओं को फिटनेस की ट्रेनिंग भी देती है। गायत्री को फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया। 35 साल की होने और दो बच्चे होने के बाद भी उन्होंने अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स को बनाए रखा। वे दुनिया भर में फिटनेस का ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रही है।

पुरस्कार और उपलब्धियां

सुपर वुमन अचीवर अवार्ड (एशिया स्तर) 2020

फॉरएवर स्टार इंडिया का सुपर वुमन अवार्ड 2020

भारत का गौरव पुरस्कार 2021

मिस इंडिया फिटनेस 2022 (प्रथम रनर अप)

फिट इंडिया ब्रांड एंबेसडर सहित कई उपल्धियां उनके नाम है।

पति की फिटनेस देख शुरू की एक्सरसाइज

2018 से पहले गायत्री का दैनिक जीवन में फिटनेस का कोई स्थान नहीं था। बाद में पति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करते देखकर गायत्री भी प्रभावित हुई और व्यायाम करना प्रारम्भ किया। धीरे-धीरे व्यायाम करना उनका जुनून बन गया। फिटनेस के जरिए गायत्री ने अपने शरीर को पूरी तरह से बदल दिया, उसकी फिटनेस ने सभी महिलाओं को प्रेरित किया और उन्होंने पोषण व फिटनेस के क्षेत्र में कई प्रमाणपत्र प्राप्त किए। उसके बाद मिस इंडिया फिटनेस 2022 (प्रथम रनर अप) का खिताब जीता, एशिया स्तर पर सुपर वुमन अचीवर अवार्ड 2020, भारत का गौरव पुरस्कार 2021 सहित कई अन्य पुरस्कार जीते।