19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Fatehpur / सिरोही कहेगा- सरकारी विद्यालय पढ़ाता नहीं पढऩा सिखाता है

सिरोही कहेगा- सरकारी विद्यालय पढ़ाता नहीं पढऩा सिखाता है

झुंझनूं ने सरकारी स्कूलों में अपना बच्चा अपना विद्यालय अभियान चलाकार रिकॉर्ड नामांकन कर लिया। इसी तर्ज पर सिरोही भी चला है। शैक्षणिक सत्र २०१७-१८ में रिकॉर्ड नामांकन अभियान को लेकर मीडिया की भूमिका पर बुधवार को रमसा सभागार में शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फतेहपुर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 13 Apr 2017, 9:57 AM IST

Sirohi will say - Government school teaches not to

Sirohi will say - Government school teaches not to teach

झुंझनूं ने सरकारी स्कूलों में अपना बच्चा अपना विद्यालय अभियान चलाकार रिकॉर्ड नामांकन कर लिया। इसी तर्ज पर सिरोही भी चला है। शैक्षणिक सत्र २०१७-१८ में रिकॉर्ड नामांकन अभियान को लेकर मीडिया की भूमिका पर बुधवार को रमसा सभागार में शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) चन्द्रमोहन उपाध्याय ने 'सरकारी विद्यालय पढ़ाता नहीं पढऩा सिखाता हैÓ स्लोगन दिया। उन्होंने बताया कि अपना बच्चा अपना विद्यालय, सबसे अच्छा सरकारी स्कूल की तर्ज पर सिरोही भी नामांकन में अनूठी छाप छोड़ेगा। स्लोगन को नामांकन अभियान के साथ चलाया जाएगा। सभी अधिकारी सरकारी स्कूलों में पढ़कर ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। निजी स्कूलों में केवल पाठ रटाया जाता है जबकि सरकारी स्कूलों में बच्चों को संस्कार, गुणवत्ता शिक्षा मिल पाती है, वो निजी स्कूलों में नहीं मिल पाती। इसलिए सरकारी विद्यालय पढ़ाता नहीं पढऩा सिखाता है। नामांकन अभियान वृद्धि के लिए दांतराई में आयोजित वाक्पीठ में भी संस्था प्रधानों को इस बात से अवगत करवाया था। सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी आनन्दराज आर्य ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। नामांकन अभियान में अधिकाधिक बच्चे सरकारी विद्यालय से जोडऩे को लेकर विद्यालयवार लक्ष्य भी आ गया है। बैठक में रमसा एडीपीसी अशोक व्यास, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय माथुर, सर्व शिक्षा अभियान एपीसी सुनील गुप्ता, मनोहरसिंह उपस्थित थे।
मिला ८४,०९९
का लक्ष्य
नए शैक्षणिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग को ८४,०९९ का लक्ष्य मिला है। वहीं ब्लॉकवार भी लक्ष्य दिया है। पिण्डवाड़ा ब्लॉक में २३,७६५, आबूरोड को २२,१५१, रेवदर में १८,५४३, सिरोही को १०,०३३ एवं शिवगंज ब्लॉक को ९,२०७ विद्यार्थियों के प्रवेश का लक्ष्य दिया गया है। प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि प्रत्येक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए कक्षा पहली से पांचवीं तक १५०, कक्षा छह से आठवीं तक १०५, कक्षा नवीं से दसवीं में १०० एवं कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं तक १०० विद्यार्थियों के न्यूनतम नामांकन की सुनिश्चितता सम्बंधित संस्था प्रधान एवं स्टाफ की ओर से की जाएगी। साथ ही, लक्ष्य पूरा करने या अधिक लक्ष्य प्राप्त करने पर संस्था प्रधान की ओर से शिक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर संस्था प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिन शिक्षकों या संस्था प्रधान ने लक्ष्य पूर्ण नहीं किया उनके विरुद्ध कार्यवाही भी होगी।
पहला चरण २६ से
प्रथम चरण का प्रवेशोत्सव २६ अप्रेल से ९ मई तक चलेगा। पहले दिन विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक होगी। २७ अप्रेल को रैली, २८ को नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, २९ को जनप्रतिनिधियों का सम्बोधन, ३० को बाल सभा, दो मई को खेलकूद व बाल मेला, तीन को स्थानीय दर्शनीय स्थलों पर बच्चों का भ्रमण, चार मई को नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों व अभिभावकों का स्वागत, पांच को स्वास्थ्य परीक्षण, छह को अध्यापकों की टोली परस्पर सम्पर्क करेगी। सात को समस्याओं का निस्तारण, नौ को चिह्नित बालकों के अभिभावकों से मिलने के बाद पखवाड़े के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसी तरह दूसरा चरण २१ से ३० जून तक चलेगा।