माउंट आबू. तीन माह पहले राज्यपाल के माउंट आबू दौरे से पूर्व करोड़ों रुपए लगाकर तैयार की शहर की सडक़ों के हाल बेहाल हैं। लगातार बारिश के चलते व सीवरेज कंपनी की लापरवाही से कई स्थानों पर सडक़ धंस गई है। अब दो दिन से बारिश थमने के साथ नगर पालिका डामर की सडक़ पर मिट्टी से मरम्मत कर रही है। पिछले 12 वर्षों से कछुआ चाल चल रहे सीवरेज कार्य से आमजन ही नहीं पर्यटक भी परेशान है। टोल नाके से लेकर नक्की लेक तक मुख्य सडक़ पर जगह-जगह दर्जनों गढ्डे होने से पर्यटक भी हिचकोले खाते नक्की झील तक पहुंचते है। वही मुख्य बाजार, मासगांव, ढूंढई, तोरणा सहित कई कॉलोनियों की सडक़ों के तो हाल बेहाल है।