आरोप है कि जवाईबांध रोड स्थित विनायक विहार में दस साल पहले खरीदे गए भूखंडों को उसके मालिक पंजाब के मुक्तसर जिले के गिदड़वाहा निवासी जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के विक्रमजीत गर्ग पुत्र मथुरादास की ओर से दो बार बेचान कर धोखाधड़ी की है। धोखाधड़ी की शिकार चांदाणा निवासी सूरजकंवर, शांतिकंवर, उमरावकंवर, हवनकंवर, नारलाई निवासी ममता, सुशीलाकंवर, शैतानसिंह समेत बीसियों जने करीब एक पखवाड़े से सुमेरपुर थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन थानेदार है कि मुकदमा ही दर्ज नहीं कर रहे। जैसा कि सूरजकंवर बताती हैं कि पुलिस वाले हमारा मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे। जब भी थाने जाते हैं तब थानेदार टरकाकर वापस भेज देते हैं कि तुम्हारा मुकदमा दर्ज नहीं होगा। ठीक ऐसा ही हवनकंवर, ममता, सुशीला, शैतानसिंह समेत बीसियों लोगों का आरोप है कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।