दसअसल, चंद रोज पहले पाली निवासी कविता कंवर अपने तीन साल के बेटे रणजीत और पुत्री कल्पना के साथ गांव रोहट से जेतपुर (गुजरात) जाने के लिए राजन ट्रॉवेल्स की निजी बस में स्लीपर सीट में बैठकर सफर कर रही थी। इस दौरान उसके पास दो बैग थे। बड़े बैग में उनके और बच्चों के कपड़े थे और छोटे लेडीज बैग में छह तोला सोना, 400 ग्राम चांदी और दस हजार रुपए नगद थे। सिरोही में एक नामी होटल पर बस के रुकने पर महिला छोटा बैग लेकर नीचे उतरी और वहां हल्का नाश्ता किया। वहां लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला कि एक संदिग्ध युवक इस महिला यात्री के आसपास मंडराता दिखा। बाद में जब वह वापस बस में चढ़ी तो वह संदिग्ध बस लगे सीसीटीवी में उस महिला यात्री की सीट से काॅफी कलर का छोटा लेडीज बैग चुराते और फिर बस से उतरते कैमरे में कैद हुआ है। घटना के दो घंटे बाद जब महिला की नींद खुली तो आरोपी की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। कारण कि जिस बस में वह सफर कर रहा था उस बसचालक ने बिना टिकट के उसे बिठाया था। कुछ रुपए कमाने के चक्कर में उसे टिकट तक नहीं दिया। ऐसे में परिचालक सिर्फ इतना ही बता पाया कि वह सिद्धपुर के पास उनावा में उतरा था।मुकदमा है कि दर्ज ही नहीं हो रहा...