8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तनसिंह जन्म शताब्दी समारोह 28 को दिल्ली में, आबूरोड से विशेष ट्रेन 27 को होगी रवाना

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह जन्म शताब्दी समारोह 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनाया जाएगा। सिरोही जिले से भी विशेष ट्रेन जो केवल जन्म शताब्दी समारोह के लिए आरक्षित की गई है, उसमें क्षत्रिय बंधु दिल्ली पहुंचकर जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 19 Jan 2024, 12:40 PM IST

train.jpg

ayodhya train

श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह जन्म शताब्दी समारोह 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मनाया जाएगा। सिरोही जिले से भी विशेष ट्रेन जो केवल जन्म शताब्दी समारोह के लिए आरक्षित की गई है, उसमें क्षत्रिय बंधु दिल्ली पहुंचकर जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे।

क्षत्रिय युवक संघ के प्रांत प्रमुख ईश्वर सिंह शरण का खेड़ा ने बताया कि क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन 28 जनवरी को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें सिरोही जिले से भी कई लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सिरोही जिले के आबूरोड से एक विशेष ट्रेन पूरी तरह से इस जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए आरक्षित की गई है, उसमें सवार होकर 27 जनवरी को दोपहर में क्षत्रिय समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना होंगे एवं 28 जनवरी को वहां पहुंचकर जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें : Good News: 22 जनवरी को घूमने के लिए मिलेगी फ्री बाइक, देशी-विदेशी टूरिस्टों के लिए आई अच्छी खबर


जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने को लेकर समाज बंधु हर गांव, ढाणी व शहर पहुंचकर हर घर में दस्तक देकर पीले चावल बांट कर कार्यक्रम में भाग लेने का न्योता दे रहे हैं। कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए भवानी सिंह भटाणा, चन्दन सिंह मकावल, हरिसिंह केसुआ, केसर सिंह जेला, कृष्ण पाल सिंह केसुआ, सुमेर सिंह उथमण, अर्जुन सिंह बारे वडा, चन्द्र वीर सिंह लुणोल, मंगल सिंह फलवदी, चेन सिंह टूआ, खंगार सिंह वडवज, प्रताप सिंह सादलवा, गोपाल सिंह केसुआ, पृथ्वी सिंह केसुआ, उत्तम सिंह उथमण, हेमेन्द्र सिंह मेरमांडवाडा, जगमाल सिंह नागाणी सहित कई समाज बंधु अपनी सेवा दे रहे है।