20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / मां मत मार मनै… गीत से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश, शिक्षक राजू खान ने दी है आवाज

मां मत मार मनै… गीत से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश, शिक्षक राजू खान ने दी है आवाज

शिक्षक राजू खान ने दी है आवाज, लांचिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 23 Jan 2020, 10:08 PM IST

मां मत मार मनै... गीत से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश, शिक्षक राजू खान ने दी है आवाज

sirohi

सिरोही. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेऊड़ा में कार्यरत शिक्षक राजू खान गीत-संगीत के माध्यम से समाज में फैल रही बुराइयों को दूर करने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे ही कई गीतों को आवाज दी है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जारी होने वाले गाने में उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया है। गीत का पोस्टर विमोचन शिक्षा मंत्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने किया। वीडियो गाना शुक्रवार को गोयली चौराहा स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित समारोह में लांच किया जाएगा।
उन्होंने मां मत मार मनै... गीत के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया। गीत के लेखक व संगीतकार भी खुद ही हैं। उन्होंने पूर्व में कई सामाजिक एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए हैं। दिल म्हारो हिन्दुस्तान... सोशल मीडिया पर लोकप्रिय गीत है।

&राजू खान प्रतिभाशाली शिक्षक हैं। मां मत मार मनै... गीत के माध्यम से ज्वलंत मुद्दा उठाना काबिल-ए- तारीफ है। शिक्षक को उचित मंच मिले इसके प्रयास किए जाएंगे।
मनोहरसिंह चारण, प्रधानाचार्य ओडा