सिरोही. इस बार शिक्षक दिवस पर सिरोही जिले के तीन शिक्षक राज्य पर, तीन शिक्षक जिला स्तर व 11 शिक्षक ब्लॉक स्तर पर सम्मानित होंगे। शिक्षा विभाग के सहायक अधिकारी मूलशंकर ने बताया कि शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय तथा सिरोही ब्लॉक का सम्मान समारोह 5 सितम्बर को राउमावि नवीन भवन सिरोही में होगा। उधर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर के निमित्त गठित मंच सज्जा एवं कार्यक्रम स्थल प्रबंध समिति की बैठक राबाउमावि सिरोही में संपन्न हुई । बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य हीरा खत्री ने बताया कि मंच सज्जा एवं कार्यक्रम स्थल प्रबंध समिति संयोजक इंदिरा चौहान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय सिरोही एवं कांतिलाल खत्री सहायक परियोजना समन्वयक कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सिरोही के मार्गदर्शन में हुई । समारोह में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, रंगोली, सामैया, मंच सज्जा सहित व्यवस्थाओं के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कुसुम परमार, कल्पना चौहान, श्रद्धा सिंदल, ममता कोठारी, लता किरण, बंसल , सुमन कुमारी, रीना कोटेचा, गोपालसिंह राव , देवीलाल, तृप्ति डाबी, जया दवे सहित कमेटी मेंबर उपस्थित रहे ।