रात को खुले में पार्किंग किए गए वाहनों की छतों, खेतों में खड़ी फसलों, मैदानों, जलाशयों के किनारों, सोलर प्लेटों आदि पर रात को पड़ी ओंस सवेरे बर्फ की परत में तब्दील नजर आई। तापमान के लुढकऩे से सवेरे सर्दी के तेवर तीखे रहे। लोग सर्दी से बचने की जुगत में भारी भरकम ऊनी लबादों का सहारा लेने के साथ ही अलाव तापते नजर आए। पहाडिय़ों में सवेरे कोहरा छाया रहा, जो दिन चढऩे के बाद धीरे-धीरे नदारद होता गया।