माउंट आब. पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू के शिवालयों में जयकारों की गूंज बनी रही। श्रद्धालुओं ने सवेरे नक्की झील में स्नान कर समीपवर्ती मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाए, श्रद्धानुसार दूध व पानी से अभिषेक किया। प्राचीन मंदिर अचलेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, अग्नेश्वर महादेव, संतसरोवर, शंकर मठ, धड़ाधड़ महादेव, दुलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के बाद बड़ी आरती का लाभ लिया।