सुबह निर्धारित समय पर गांव के ठा. जोधसिंह देवड़ा परिवार के सदस्यों ने ढोल-ढमाकों के बीच रावले से तालाब पहुंचकर पूजन की रस्म निभाई। फिर सभी समाज के लोग अपने अपने निर्धारित स्थानों पर तालाब पूजन की रस्म निभाते देखे गए। गांव में ब्याही गई बहनों के भाइयों ने अपनी बहनों को चुनरी ओढ़ाकर उसके साथ मटकी से तालाब को हिलोरने की रस्म अदा की। भाइयों ने बहनों को उपहार स्वरूप वस्त्र व अन्य भेंट सौगातें दी। इससे पूर्व तालाब पूजन करने वाली महिलाओं ने मंगलवार की शाम गांव की परिक्रमा की। विधायक संयम लोढ़ा ने गोडाना पहुंचकर तालाब पूजन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ध्रुबाणा सरपंच प्रतिनिधि नरपतसिंह, वेरा जेतपुरा सरपंच करणसिंह देवड़ा, ध्रुबाणा उप सरपंच डूंगाराम देवासी, वार्ड पंच भीमाराम, अजबाराम, लालाराम, लाकाराम, गणेशभाई, जवानजी, भानाराम, जेठूसिंह सहित गांव के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।