वगताराम के मुताबिक चोर उसके घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और दोनों आलमारियों के दरवाजे तोडकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नकद, 20 तोला सोना और साढे चार किलो चांदी के जेवरात तथा 61,500 रुपए कीमती एक लैपटॉप चुरा ले गए। उसने बताया कि चोर करीब 17 से 18 लाख का सामान चुरा ले गए। उसने घर के आसपास खोजबीन की, मगर चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।