सहायक उप निरीक्षक मोहनदास ने बताया कि जाखोड़ा पुलिस थाना सुमेरपुर हाल आदर्श नगर सिरोही निवासी महावीर सिंह पुत्र हनुमान सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह निसा सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। कंपनी इंडस टावर कंपनी की सुरक्षा का काम देखती है। इंडस कंपनी के टावर वागसीन, वेराविलपुर में लगे हुए हैं, जिन पर तरुण मीणा टेक्नीशियन का काम देखता है। 3 मार्च की सुबह एफएम भगवान सिंह का फोन आया कि साइट डाउन आ रही है। तरुण पहले वागसीन और बाद में वेराविलपुर गया, उसने देखा कि दोनों टावर पर लगे उपकरण चोरी हो चुके थे।