18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इनकी सतर्कता ऐसी कि वेलांगरी पंचायत क्षेत्र में 889 प्रवासी आए पर एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

-निगरानी कमेटी के सदस्यों की मेहतन लाई रंग, हर सदस्य रहा सक्रिय, ग्रुप बनाकर मॉनिटरिंग - प्रवासियों में वर्तमान समय में 35 लोग होम क्वॉरंटीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 16 Jun 2020, 9:49 AM IST

इनकी सतर्कता ऐसी कि वेलांगरी पंचायत क्षेत्र में 889 प्रवासी आए पर एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

sirohi

सिरोही.वर्तमान समय में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। शहर और गांवों में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में अनलॉक 1.0 में अब लोगों ने स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल ली है। कोरोना कम्युनिटी सोल्जर्स बनकर गांव या कॉलोनी को संक्रमण से बचाने में जी-जान से जुटे हैं। हालांकि हर व्यक्ति स्वयं भी इस बीमारी से बचने में जुटा है। हम बात कर रहे हैं जिला मुख्यालय स्थित वेलांगरी ग्राम पंचायत की।
यहां निगरानी कमेटी के सदस्यों व लोगों ने कोरोना से बचाव की जिम्मेदारी खुद उठानी शुरू की है। समिति ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाई बल्कि बाहरी लोगों के लिए नियम-कायदे तय किए हैं ताकि कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके। यही कारण है कि पूरी पंचायत में अब तक 889 प्रवासी आए हैं। वर्तमान में 35 लोग होम क्वॉरंटीन हंै पर एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। कमेटी सदस्यों की ओर से बाहर से आने वालों का नाम, पता, मोबाइल नम्बर व अन्य जानकारी ली जा रही है। वेलांगरी ग्राम पंचायत में पांच गांव पड़़ते हैं। इसमें वेलांगरी, बालदा, आमली, ऊटा खेड़ा, अटाल खेड़ा शामिल हैं। ग्राम पंचायत स्तर की कमेटी ने घर-घर सर्वे, बाहर से आए लोगों की जांच कर शीघ्र क्वॉरंटीन करने में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग का भी महती सहयोग मिला।


ये रहे हीरो...

दिन-रात मेहनत का परिणाम...
ग्राम पंचायत में अब तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिला है। इसका पूरा श्रेय टीम को जाता है। उन्होंने दिन-रात मेहनत की जिसका यह परिणाम मिला है। ग्राम पंचायत स्तरीय सभी अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व लोगों ने सहयोग किया। टीम ने घर-घर सर्वे व लोगों से नियमों की पालना की अपील की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत की टीम कार्य कर रही है।
-राजीव त्रिवेदी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, वेलांगरी, सिरोही


सभी लोगों का सहयोग...
प्रवासियों पर नजर रखी गई। कमेटी बनाकर अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसका यह परिणाम मिला है। लोगों को जागरूक कर समझाइश की। पंचायत के सभी लोगों का सहयोग रहा। ग्राम पंचायत वेलांगरी हर समय लोगों की सेवा के लिए तत्पर रही।
- कवली बाई देवासी, सरपंच, ग्राम पंचायत वेलांगरी, सिरोही

समय पर जांच...
प्रवासियों के लिए होम क्वॉरंटीन सटीक रखा था। जो संदिग्ध मिला उनकी जांच करवा दी। किसी प्रवासी को तय अवधि में बाहर घूमने नहीं दिया। स्वास्थ्य विभाग के 12-13 कर्मचारी भी इस कार्य में लगे रहे। पहले 117 सैम्पल लिए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को 35 सैम्पल लिए हैं। हमारी प्राथमिकता यही रहती है कि सभी की जांच समय पर हो।
- डॉ. घेवरचंद माली, चिकित्सक, वेलांगरी


मनरेगा कार्य पर नियम पालन...
मनरेगा कार्य पर सामाजिक दूरी बनाकर प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत को सेनेटाइज कर दिया गया था। पंचायत के मुख्य चौराहों समेत प्रत्येक गली को सेनेटाइज किया है। करीब 400 प्रवासियों को मनरेगा में रोजगार दिया।
-भरत कुमार मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी, वेलांगरी

लॉक डाउन शुरू होते ही ग्राम पंचायत ने सभी लोगों को जागरूक व सतर्क कर दिया था। सफाई समेत अन्य सावधानियां रखी गईं। ग्राम पंचायत के हर व्यक्ति की मेहनत से एक भी कोरोना मरीज नहीं है। पंचायत स्तर के सभी अधिकारियों ने दिल से मेहनत की।
- साबूसिंह देवड़ा, उप सरपंच ग्राम पंचायत, वेलांगरी