8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट की वादियों में सुबह धुंध छायी रही, तापमान लुढकने से गर्मी से मिली निजात

अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 31 May 2023, 3:25 PM IST

माउंट आबू. सवेरे छाई धुंध का नजारा।

माउंट की वादियों में सुबह धुंध छायी रही, तापमान लुढकने से गर्मी से मिली निजात

माउंट आबू. पर्यटन स्थल माउंट आबू में तापमान लुढकने से वातावरण में घुली ठंडक के चलते गर्मी के तेवर नरम पड़ने पर देश-विदेश से आए सैलानियों ने सडकों व बाजारों में सैर सपाटा कर मौसम का लुत्फ उठाया। सुबह करीब साढे दस बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने से पर्यटकों को परेशानी भी हुई। इससे पहले सुबह पहाडियों में गहरी धुंध छायी रही, जिससे वाहनचालकों को लाइटें जलाने के बावजूद भी वाहन चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पर्यटकों ने भी धुंध के बीच शहर के विभिन्न स्थानों से लेकर वन्यक्षेत्र के इर्दगिर्द की पगडंडियों पर भ्रमण करते हुए पर्यटन यात्रा का आनंद लिया। करीब आठ बजे तक क्षेत्र में छाई धुंध छंटने के बाद सैलानियों ने क्षेत्र के दर्शनीयस्थलों का अवलोकन कर यात्रा के हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफी भी की। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आने से पारा 16 डिग्री रहा।तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई

सुबह करीब साढे दस बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। देखते ही देखते बारिश तेज गति से होने लगी, जिससे सडकों पर पानी बहने लगा। दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने निकले सैलानियों को थोड़ी देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब पंद्रह मिनट तक बारिश होने के बाद थम गई। जिससे सैलानियों ने राहत की सांस ली। मौसम की ताजगी के बीच पर्यटक दर्शनीयस्थलों का अवलोकन करने को रवाना हो गए।