अनादरा. थल गांव में रविवार को हुकमसिंह देवड़ा की स्मृति में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भटाना सरपंच भवानसिंह देवड़ा एवं विशिष्ट अतिथि योगेन्द्रपालसिंह देवड़ा, गणपतसिंह देवड़ा थे। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच धवली और थल के बिच खेला गया जिसमें धवली टीम विजेता रही। आयोजनकर्ता मदनसिंह देवड़ा, अजीतसिंह देवड़ा, सुल्तानसिंह देवड़ा, परबतसिंह, नारायणलाल कोली, घनश्यामराम, कैलाश कुमार, हरीश कुमार उपस्थित थे।