उधर, सिरोही रोड के रीको एरिया में स्थित एक निजी फैक्ट्री में एक समाज विशेष की रोई-परगना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसी भी सूरत में अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होने देने पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्षदों की गुमशुदगी की रिपोर्ट देने, रास्ता रोककर आन्दोलन करने, उग्र धरना-प्रर्दशन की रूपरेखा बनाने सरीखे विकल्पों पर चर्चा की गई। हालांकि ये लोग अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होने देने के लिए क्या कार्रवाई कर सकते हैं, इसका बैठक में कोई खुलासा नहीं किया गया।