इधर, बीते ढाई दिन में 8095 छोटे-बड़़े वाहनों से हजारों पर्यटक माउंट आबू पहुंचे, जिससे पालिका को कुल 3 लाख 6 हजार 165 रूपए की राजस्व आय हुई।
वाहन प्रवेश कर नाका प्रभारी पंकज माथुर के अनुसार शुक्रवार को 908 छोटे-बड़े वाहनों के जरिए पालिका कोष में 98 हजार 750 रुपए, शनिवार को 1379 वाहनों से 99 हजार 865 रुपए, रविवार दोपहर तीन बजे तक 968 छोटे-बड़े वाहनों से एक लाख सात हजार 550 रुपए की शुद्ध राजस्व आय पालिका कोष में जमा हुई।