उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क मार्ग का सोमवार शाम को वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, राजस्व आदि विभागों के संबंधित अधिकारियों, कार्मिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जाकर मौका मुआयना किया था। मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों से मार्ग के शीघ्र अस्तित्व में लाने पर चर्चा की गई। इस कार्य में जो भी अड़चने आएंगी, उसे तत्काल में ध्यान में लाने को कहा है। ताकि कार्य में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।